
दूसरी तरफ, जैसे ही वान्या तैयार होकर बाहर निकली, वो मेनिका को ढूंढने लगी। उसने शरारा पहना था, जिसकी फिटिंग काफी बोल्ड थी और डिजाइन भी अलग तरह का था। क्योंकि उसे मेहंदी लगवानी थी, तो फुल स्लीव्स नहीं बल्कि हाफ स्लीव्स थीं। शरारा काफी खूबसूरत लग रहा था। उसके ऊपर सी-ग्रीन कलर के शेड में उसका गोरा बदन और भी निखर रहा था। सामने थोड़ा डीप नेक था, इसलिए उसने दुपट्टे ले लिए थे। ये सारे कपड़े उसके लिए अरेंज करवाए गए थे, लेकिन उसे क्या पता था कि किसने करवाए थे।
जैसे ही वो बाहर निकली, तो दरवाजे पर अपने दोनों पैरों को क्रॉस करके, एक हाथ की कोहनी दरवाजे से टिकाकर स्टाइल में वितांश खड़ा था। उसे अपने सामने देखकर वान्या ने तुरंत दुपट्टे से खुद को ढक लिया और गुस्से में बोली,







Write a comment ...